आरएसएस के समागम में जुटे हजारों स्वयंसेवक ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की सामूहिक प्रार्थना से गूंज उठा गोपाल मैदान
jharkhand news

दीपक कुमार, जमशेदपुर।
जमशेदपुर:- बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को संघ के स्वयंसेवकों का महा जुटान हुआ। पूरा गोपाल मैदान भगवा ध्वज एवं संघ के टुकड़ियों से पटा था। संघ के समागम के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे स्वयंसेवकों की भीड़ इस बात का साक्षी बना की संघ का नींव आज भी मजबूत है।
लगभग ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा शाखा लगाकर विभिन्न कार्यक्रम किये गये।

ध्वज प्रणाम , सामूहिक गीत , योग व्यायाम, खेल , परिचय , एकल गीत , बौद्धिक आदि कार्यक्रम में स्वयंसेवक शिरकत किये। बाद में अतिथियों द्वारा संघ के महत्व एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंदिर है शाखा । और शाखा में भगवा ध्वज है देवता । आज एक लाख से ज्यादा शाखाएं लग रही है पूरे देश में। संघ संपूर्ण समाज को अपना मानता है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ गौतम सूत्रधर,विभाग संचालक इंदर अग्रवाल, महानगर संघ चालक रामचंद्र जी उपस्थित थे। अंत में सामूहिक प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि, त्वया हिन्दुभूमे सुखव्ं वर्धितोऽहम् ….से पूरा गोपाल मैदान गूंज उठा। समागम में जुटे स्वयंसेवक सामूहिक जुटान गदगद हुये।
![]()





