झारखंड समाचारट्रेडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा में पेंशन भुगतान लंबित,जनप्रतिनिधियों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

बरहरवा में महीनों से पेंशन भुगतान लंबित, सात दिन का अल्टीमेटम:जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Views: 31
0 0
Read Time:4 Minute, 4 Second

अनिकेत कुमार सोनू की रिपोर्ट,

बरहरवा:बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का महीनों से भुगतान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेंशन के इंतजार में बुजुर्गों और विधवाओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन बार-बार सत्यापन के बावजूद उनके खातों में राशि नहीं पहुंच रही है। इसे लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है। जनप्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी अनोज कुमार के माध्यम से उपायुक्त, साहिबगंज को पत्र सौंपकर लंबित पेंशन का अविलंब भुगतान कराने की मांग की है। साफ चेतावनी दी गयी है कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो अंचल कार्यालय में जन आंदोलन शुरू किया जायेगा।

बरहरवा में पेंशन भुगतान लंबित,जनप्रतिनिधियों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

सत्यापन पर सत्यापन,फिर भी खाली हैं लाभुकों के खाते

जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाया है कि जब पेंशनधारियों का बार-बार सत्यापन कराया जा रहा है, तो फिर भुगतान में देरी क्यों हो रही है? सत्यापन के नाम पर लाभुकों को बार-बार प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन को प्रक्रिया दोहराने के बजाय लंबित भुगतान की समस्या दूर कर लाभुकों को राहत देनी चाहिए।

पेंशन बंद, बढ़ी बुजुर्गों और विधवाओं की परेशानी

उपायुक्त को सौंपे गये पत्र के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS) के लाभुकों को कई महीनों से राशि नहीं मिली है। पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों और विधवाओं के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कई लाभुक बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पेंशन में लगातार देरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सात दिन में राहत नहीं, तो अंचल कार्यालय में आंदोलन

जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी पात्र लाभुकों की लंबित पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो जनप्रतिनिधि अंचल कार्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब प्रशासन के सामने पेंशनधारियों को राहत पहुंचाने और जनप्रतिनिधियों की चेतावनी पर समय रहते कार्रवाई करने की चुनौती है।

पत्र पर वार्ड पार्षद निशा रानी, अमित भारती, निर्मला कुमारी, छोटेलाल रामानी, रशीद शेख, डोली कुमारी, संतोष कुमार भगत, विजय कुमार, श्रुति दास और जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये हैं.

Loading

बरहरवा में पेंशन भुगतान लंबित,जनप्रतिनिधियों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button