लातेहार
Trending

Chhath puja

छठ पूजा को लेकर सूर्य नारायण पूजा समिति की बैठक, भव्य गंगा आरती और आकर्षक सजावट की तैयारी

Views: 8
0 0
Read Time:5 Minute, 24 Second

दुर्गेश कुमार की रिपोर्ट,

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर श्री सूर्य नारायण पूजा समिति, चाणक्य नगरी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को संध्या 7 बजे विवाह मंडप (महावीर अखाड़ा), चाणक्य नगरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता संजय कुमार ने की।

बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आगामी छठ पूजा को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

लातेहार: छठ पूजा की तैयारी तेज,सूर्य नारायण पूजा समिति ने लिया भव्य गंगा आरती का निर्णय

बैठक में छठ घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, स्नानागार की व्यवस्था, आकर्षक तोरण द्वार, साज-सज्जा, पर्याप्त रोशनी और साउंड सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भव्य गंगा आरती आयोजित करने पर भी सहमति बनी। समिति ने इस वर्ष छठ पूजा के आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया।

पुरानी कमेटी बरकरार, युवाओं को भी मिलेगी जिम्मेदारी

बैठक में वर्ष 2025 की कमेटी को बरकरार रखने तथा युवा सदस्यों को भी मंत्री पद सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। समिति का उद्देश्य अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से छठ पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

बैठक में सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, महेंद्र सिंह, शशिभूषण पांडेय, निर्मल कुमार महलका, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, संतोष कुमार अग्रवाल, निरंजन कुमार सिंह, कन्हाई अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, केदार प्रसाद, वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास, अशोक प्रसाद (बूटा जी), मनीष दास, अनिल कुमार पप्पू, राजेश प्रसाद, राजू यादव, धीरज कुमार, गणेश राम, सुधीर कुमार, विनय प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, पंकज कुमार पांडेय, संजय पांडेय, गोविंद यादव, बिपिन बिहारी ठाकुर, मंटू कुमार, मनोज कुमार (मंत्री), गौतम प्रसाद गुप्ता, आर्यन राज गुप्ता, पंकज यादव, उज्ज्वल यादव, निशांत राज, ऋषभ राज (चीटू गुप्ता), रोशन कुमार, धीरज पांडेय, मोहित कुमार, विकास कुमार, अंशु कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, सत्यम सिंह, प्रिंस राज, सकेंद्र यादव, चंदन कुमार, सिद्धार्थ सिंह, सुधीर दास, बृज किशोर प्रसाद, सुनील गुप्ता टुनटुन, श्रेष्ठ कुमार, श्याम किशोर सिंह, रूपेश कुमार, जयशंकर पासवान, रणधीर दास, पंकज कुमार यादव, आयुष सौंदिक, राहुल राज, आकाश गुप्ता, लकी पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, आयुष गुप्ता, हितेश राज, राज लक्ष्मण कुमार, कौशल किशोर राज, हिमांशु गुप्ता, राहुल कुमार, विजय कुमार, हर्ष यादव, अंकित गुप्ता, सुमेर कुमार, ओनिक कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद, दिलीप कुमार, नितेश कुमार, अरुण कुमार, मनोज राम, शंभू प्रसाद, ठोस कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, विनोद प्रजापति, संतोष प्रसाद, राजन प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कुणाल, बबलू प्रसाद, पंकज कुमार, राजकुमार पांडेय, कुलदीप कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, भुवनेश्वर राम, अमरदीप पासवान, गिरवर पासवान, दीपक पासवान, युवराज कुमार गुप्ता, शिव शंभू कुमार, प्रियांशु कुमार, अमन कुमार, विक्की मेहता, संतोष गुप्ता, आर्यन शौंडिक, रितेश कुमार एवं शिवम कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

लातेहार: छठ पूजा की तैयारी तेज,सूर्य नारायण पूजा समिति ने लिया भव्य गंगा आरती का निर्णय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button