घाघरा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रैक्टर में घुसी स्कूटी; चाचा-भतीजे की मौत
Gumla news

संवाददाता प्रेम कुमार साहू,
गुमला/घाघरा (गुमला):- घाघरा थाना क्षेत्र के पुराने पेट्रोल पंप के समीप एनएच-143ए पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जग बगीचा निवासी लेबर्स किंडो और उनके चाचा देवनारायण उरांव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डस्ट लदा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे टायर बनवाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार चाचा-भतीजे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी सवार ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। हालांकि, तब तक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
बताया जाता है कि दोनों शनिवार को बाजार से मुर्गा खरीदकर नवडीहा गए थे, जहां उन्होंने मुर्गा बनवाकर खाया। इसके बाद दोनों स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घाघरा के पुराने पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की असामयिक मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।
![]()




