क्राइमअपराधपाकुड़
Trending

पाकुड़ के महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

1. चोरी की बाइक अर्धनिर्मित मकान से मिली, कई मामलों में आरोपी रह चुका है जेल

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

पाकुड़ संवाददाता | केशव तिवारी,

पाकुड़ जिले के महेशपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खांपुर गांव से चोरी हुई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को पुलिस ने विलासपुर चौक स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजफारूल शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे विलासपुर गांव से दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पाकुड़ के महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर गठित एसआइटी ने की छापेमारी

बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर विलासपुर चौक स्थित अर्धनिर्मित मकान से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

21 अक्टूबर को खांपुर से चोरी हुई थी बाइक

जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को खांपुर गांव से मोटरसाइकिल संख्या जेएच16ई3112 चोरी हो गयी थी। इस मामले में मौसिहर शेख के आवेदन पर महेशपुर थाना कांड संख्या 177/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और छापेमारी के दौरान आरोपी तक पहुंची।

पहले भी जा चुका है जेल, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। चोरी की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को बाइक चोरी के मामले के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button