पाकुड़
Trending

साहिबगंज में टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ेंगे NCC कैडेट्स, JOSH टीम गठित

साहिबगंज कॉलेज में JOSH टीम के गठन पर जोर,संभावित मरीजों को जांच और इलाज के लिए करेंगे प्रेरित

Views: 27
0 0
Read Time:4 Minute, 8 Second

साहिबगंज संवाददाता | अनिकेत कुमार,

साहिबगंज:-टीबी के खिलाफ लड़ाई को अब युवाओं की ताकत मिलेगी। बीमारी के उन्मूलन और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए साहिबगंज में एनसीसी कैडेट्स को अभियान से जोड़ने की पहल शुरू की गयी है। शनिवार, 24 अक्टूबर को साहिबगंज महाविद्यालय में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में JOSH (Joining Our Strengths for Health) टीम के गठन के जरिए युवाओं को टीबी के खिलाफ मुहिम का सक्रिय सिपाही बनाने पर जोर दिया गया। इस पहल का लक्ष्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करना और समाज को इस बीमारी के खिलाफ एकजुट करना है।

अब टीबी के खिलाफ जन-जन तक पहुंचेगी युवा शक्ति

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता इस अभियान को नई मजबूती दे सकता है। युवा समाज के बीच रहकर लोगों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक कर सकते हैं और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

साहिबगंज में टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ेंगे NCC कैडेट्स, JOSH टीम गठित

लक्षणों की अनदेखी नहीं,समय पर जांच और इलाज जरूरी

जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने कैडेट्स को टीबी के लक्षण, संक्रमण फैलने के तरीके, बचाव के उपाय, निःशुल्क जांच एवं उपचार और निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। साथ ही टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और उन्हें सामाजिक सहयोग देने पर जोर दिया गया। संदेश दिया गया कि बीमारी को छिपाने या मरीजों से दूरी बनाने के बजाय सही जानकारी, समय पर जांच और नियमित उपचार को प्राथमिकता देना जरूरी है।

JOSH टीम बनेगी जागरूकता अभियान की ताकत

JOSH टीम के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स अपने आसपास के क्षेत्रों और समुदायों में टीबी जागरूकता का संदेश पहुंचाएंगे। वे संभावित लक्षणों वाले लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराने के लिए प्रेरित करेंगे और टीबी को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने में सहयोग करेंगे। युवाओं की इस भागीदारी से स्वास्थ्य विभाग के अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मिलेगी नई धार

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने युवाओं से टीबी मुक्त भारत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में एनसीसी के डॉ. वसीम रजा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button