मंगलहाट-महाराजपुर फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर
मुन्नापटाल गांव के पास हादसा, राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट निशांत कुमार सोनू,
मंगलहाट : राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट-महाराजपुर फोरलेन पर शुक्रवार को तेज टक्कर के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुन्नापटाल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के बाद घायलों की मदद के लिए राहगीर आगे आए। उन्होंने बिना देर किए सभी घायलों को टोटो के माध्यम से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी।

संजय मंडल को गंभीर चोटें, दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त
हादसे में सरकंडा निवासी संजय मंडल को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक तीनों घायलों का राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।
![]()




