झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

भक्ति गीतों की धुन पर झूम उठा महेशपुर, सुरसंगम के कलाकारों ने बांधा समां

Pakud News

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

केशव तिवारी की रिपोर्ट,

पाकुड़/महेशपुर:-मां दुर्गा की भक्ति, सुरों की मिठास और भजनों की गूंज से गुरुवार की संध्या महेशपुर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा महेशपुर समिति की ओर से आयोजित भक्ति जागरण में देवघर के सुरसंगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर शाम तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन

भक्ति जागरण का उद्घाटन महेशपुर के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही भक्ति संगीत का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों की सुरीली आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों ने शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखा।

भक्ति गीतों की धुन पर झूम उठा महेशपुर, सुरसंगम के कलाकारों ने बांधा समां

गणेश वंदना से गूंजा पूजा परिसर

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और मां दुर्गा की स्तुति से हुई। इसके बाद सुरसंगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भास्कर मिश्रा उर्फ गुड्डू समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत और भक्ति के संगम के बीच श्रोता देर तक झूमते रहे।

भजनों की धुन पर देर शाम तक झूमते रहे श्रद्धालु

जागरण में स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, भक्ति संगीत का रंग और गहराता गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। पूरा आयोजन मां दुर्गा की आराधना, आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

भक्ति गीतों की धुन पर झूम उठा महेशपुर, सुरसंगम के कलाकारों ने बांधा समां

समिति के सदस्य व पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में थाना के एसआई दीपक कुमार, एएसआई भीम रजक, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमल राय, सचिव राम भगत और कोषाध्यक्ष वासुदेव कर्मकार के अलावा शिवचरण कर्मकार, राम साहा, विनय भगत, बुरो सिंह, साधन झा, आशीष सिंह, अनिकेत सिंह, अमित साहा, गोलू घोष, परेश घोष, सौरभ गुप्ता, सुदीप प्रमाणिक, संतोष साहा, पार्थो मोदक, बिष्णु मोदक एवं कृष्णो दत्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

भक्ति गीतों की धुन पर झूम उठा महेशपुर, सुरसंगम के कलाकारों ने बांधा समां

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button