झारखंड समाचारगुमलाघाघरा
Trending

घाघरा के पाकर टोली में नाबालिग लड़की की मौत, घर में छोटी बहन के साथ रहती थी अकेली

माता-पिता हिमाचल प्रदेश में करते हैं मजदूरी, पुलिस जांच में जुटी

Views: 23
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

घाघरा के पाकर टोली में नाबालिग लड़की की मौत, घर में छोटी बहन के साथ रहती थी अकेली

माता-पिता हिमाचल प्रदेश में करते हैं मजदूरी, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला)। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकर टोली में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पार्वती के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, पार्वती अपनी करीब आठ वर्षीय छोटी बहन के साथ घर में अकेली रहती थी। उसके माता-पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। बताया जाता है कि शनिवार की रात दोनों बहनें खाना खाने के बाद सो गई थीं।

घाघरा के पाकर टोली में नाबालिग लड़की की मौत, घर में छोटी बहन के साथ रहती थी अकेली

रविवार की सुबह छोटी बहन के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घर के पास पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने छोटी बच्ची को समझाकर दरवाजे की कुंडी खुलवाई। इसके बाद घर के अंदर पार्वती का शव छत में लगे पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल नाबालिग की मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Loading

घाघरा के पाकर टोली में नाबालिग लड़की की मौत, घर में छोटी बहन के साथ रहती थी अकेली

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button