स्थानीय समाचार
डीईओ ने मेगा हेल्प डेस्क एवं नोटिस हियरिंग-सह-डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण

Views: 9
Read Time:1 Minute, 22 Second

पलामू:- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर प्रखंड के खुरा कला स्थित मतदान केंद्र संख्या 17 एवं 18 पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात उन्होंने डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्म विद्यालय में आयोजित मेगा हेल्प डेस्क एवं नोटिस हियरिंग-सह-डिजिटाइजेशन कैंप का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चुनाव पाठशाला की बैठक के आयोजन तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय पांडेय,उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
![]()




