झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News

Pakud News

Views: 50
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

उधवा । राधानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक पुलिस सक्रिय हो गयी है. घटना करीब एक माह पुरानी बतायी जा रही है. बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई.

हरिरामपुर थाने में दर्ज हुई जीरो एफआईआर

मामले की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर थाना में ऑनलाइन जीरो एफआईआर संख्या 04/2026 दर्ज की गयी. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद प्राथमिकी को घटनास्थल राधानगर थाना क्षेत्र में होने के कारण क्षेत्राधिकार के आधार पर झारखंड पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया.

नाबालिग से जुड़े मामले बंगाल से झारखंड तक पुलिस सक्रिय,जीरो एफआईआर के बाद जांच तेज

राधानगर थाने में केस दर्ज,जांच शुरू

जीरो एफआईआर मिलने के बाद राधानगर पुलिस ने थाना कांड संख्या 357/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी जुटाने के साथ मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. घटना की परिस्थितियों और आरोपों की सत्यता को लेकर पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है.

नाबालिग से पूछताछ की भी सूचना

सूत्रों के अनुसार, मामले में पुलिस एक नाबालिग से पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है. पुलिस प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा.

Loading

नाबालिग से जुड़े मामले बंगाल से झारखंड तक पुलिस सक्रिय,जीरो एफआईआर के बाद जांच तेज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button