झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

तीनपहाड़ स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

मालदा आरपीएफ कमांडेंट वरुण कुमार बेहडा ने जवानों को किया अलर्ट, फुट ओवर ब्रिज पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्देश

Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

तीनपहाड़:तीनपहाड़ स्टेशन पर उस समय आरपीएफ जवानों में हलचल बढ़ गयी, जब मालदा आरपीएफ कमांडेंट वरुण कुमार बेहडा अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गये. बिना पूर्व सूचना हुए औचक निरीक्षण में उन्होंने आरपीएफ कैंप से लेकर स्टेशन परिसर और फुट ओवर ब्रिज तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कमांडेंट ने ड्यूटी पर तैनात जवानों की सतर्कता, बैरक की साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को परखा.

स्टेशन की सुरक्षा परखी, जवानों को किया अलर्ट

कमांडेंट ने आरपीएफ बैरक, जवानों की तैनाती और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की. ड्यूटी पर मौजूद जवानों से जानकारी लेने के साथ उन्हें हर समय सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाये.

तीनपहाड़ स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

फुट ओवर ब्रिज पर दोपहिया वाहन बने निशाने पर

निरीक्षण के दौरान फुट ओवर ब्रिज पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही का मामला भी सामने आया. कमांडेंट ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोपहिया वाहनों को फुट ओवर ब्रिज पर ले जाने से रोकने के निर्देश दिये. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ को प्रभावी निगरानी रखने को कहा.

लापरवाही पर सख्ती के संकेत

कमांडेंट ने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल निगरानी करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी.

मौके पर तीनपहाड़ आरपीएफ कैंप के एएसआई जेके दुबे, हेड कांस्टेबल ब्रिजेश कुमार यादव समेत अन्य जवान मौजूद थे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button