झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर,20 से अधिक मरीजों की हुई जांच

बरहरवा में निशुल्क हृदय जांच शिविर, 20 से अधिक मरीजों की हुई जांच

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

बरहरवा। प्रखंड के सिरासीन स्थित जामिया इस्लामिया हक्कानीय एहयाउल उलूम सोसाइटी के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गयी। हृदय रोग से संबंधित मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क उपचार और दवाइयां उपलब्ध करायी गयीं।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित था। हालांकि मरीजों की संख्या अधिक रहने के कारण शिविर को निर्धारित समय से आगे भी जारी रखा गया। इस दौरान उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई, सीरम कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल समेत विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गयी।

बरहरवा में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर,20 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गंभीर लक्षण वाले मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गया प्रसाद शर्मा, एमबीबीएस (पूर्व एम्स, दिल्ली) ने की। उन्होंने हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित व्यायाम करने, तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करने तथा तनाव से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नियमित रूप से पैदल चलने, घरेलू कार्यों में सक्रिय रहने और 30 वर्ष की उम्र के बाद समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने पर जोर दिया।

चिकित्सक ने मरीजों को हृदय रोग के प्रमुख कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयीं।

मौके पर जामिया इस्लामिया एहयाउल उलूम सोसाइटी के अध्यक्ष तारीक अजीज हक्कानी, मेरीनिला सोरेन, रीत कुमारी पासवान समेत दर्जनों मरीज उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button