झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

परमा हांसदा और आयुष कुमार ने स्वर्ण, एमानुएल किस्कू व काजल कुमारी ने रजत पदक जीता

Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

साहिबगंज। भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के एथलीटों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।

परमा और आयुष ने जीता स्वर्ण

खेल विभाग द्वारा सिदो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु परमा हांसदा ने बालक अंडर-16 पेंटाथलॉन में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आयुष कुमार ने बालक अंडर-14 ट्रायथलॉन में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

बालक अंडर-16 के 80 मीटर हर्डल्स में एमानुएल किस्कू ने रजत पदक जीता। वहीं सकरीगली की बालिका एथलीट काजल कुमारी ने बालिका अंडर-16 आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

फूल-माला पहनाकर हुआ स्वागत

प्रतियोगिता में पदक जीतकर साहिबगंज लौटे खिलाड़ियों का जिला एथलेटिक्स संघ और साथी खिलाड़ियों ने फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशिक्षण केंद्र में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष निमाई चौधरी, अमन कुमार, प्रिंस कुमार, कोच योगेश यादव सहित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद रहे।

11 राज्यों के एथलीटों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले से कुल 11 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 11 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में साहिबगंज के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिला एथलेटिक्स संघ और आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं में उत्साह है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button