
लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उज्जवल कुमार साहू (छोटू) ने अब तक की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अर्थ संग्रह (चंदा) का कार्य तेजी से जारी है। साथ ही मंच निर्माण और बाहरी सज्जा की जिम्मेदारियां भी संबंधित सदस्यों को सौंप दी गई हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नवमी के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झांकी एवं अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा नवमी के मौके पर स्थानीय स्कूली बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) ने समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा समिति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से मिलकर पूजा को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान सौरभ कुमार और उज्जवल कुमार ने मंदिर समिति की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। समिति ने लक्ष्य रखा है कि कम से कम एक हजार सदस्य बनाए जाएं। वर्तमान में समिति में लगभग 400 सदस्य हैं तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है।
बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अन्य उपस्थित सदस्यों में संतोष कुमार प्रसाद (पिंटू), संजय प्रसाद, सतीश कुमार, कुंदन कुमार, करण कुमार, गौरव कुमार, गोविंद कुमार, मोनू कुमार, सौरव कुमार, सुमीत कुमार, धीरज कुमार, सोनू कुमार, राजन कुमार, विष्णु साह, चंदन कुमार, कौशल किशोर राज, अमित कुमार, सूरज कुमार, ऋषभ कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रसाद, आरएस पांडेय, परितोष ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल रहे।
![]()




