झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन कार्यक्रम आयोजित,ब्रांडिंग व बाजार से जुड़ाव पर जोर

Pakud News

Views: 48
0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

पाकुड़ (संवाददाता)। समाहरणालय सभागार में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में इनक्यूबेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज, डीडीसी अरविन्द कुमार लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, विधायक प्रतिनिधि गोकुल अहमद तथा जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रवीण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर फोकस

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब जरूरत है कि वे आजीविका से आगे बढ़कर उद्यमी के रूप में सोचें, अपने उत्पादों की ब्रांडिंग करें और उन्हें बाजार से जोड़ें। उन्होंने महुआ, कच्चू, मशरूम जैसे स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रशिक्षण और विपणन को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के सहयोग से चल रहा यह कार्यक्रम ग्रामीण उद्यमियों को आधुनिक व्यवसाय प्रबंधन, ब्रांडिंग और बाजार की समझ देने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रमाणीकरण व वित्तीय सहयोग से बढ़ेगी आय

डीडीसी अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि कार्यक्रम के तहत ग्रामीण उद्यमियों की पहचान कर उन्हें उत्पाद प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उत्पादों के साथ मूल्य संवर्धन और बेहतर मार्केटिंग की जाए तो उद्यमियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने बताया कि चयनित उद्यमियों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, मार्केटिंग और व्यवसाय विस्तार में सहयोग दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन में कमी आएगी।

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन कार्यक्रम आयोजित,ब्रांडिंग व बाजार से जुड़ाव पर जोर

महिला समूहों को व्यवसाय विस्तार की जानकारी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने कहा कि छोटे व्यवसाय ही आगे चलकर बड़े उद्यम का रूप लेते हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के व्यवसाय से जोड़कर उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यवसाय विस्तार, उत्पाद विकास, ब्रांडिंग, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Loading

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन कार्यक्रम आयोजित,ब्रांडिंग व बाजार से जुड़ाव पर जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button