फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी कजरा मुर्मू की दर्दनाक मौत,गोमिया में शोक की लहर
Gomiya news

गोमिया संवाददाता।
गोमिया प्रखंड के खम्हरा गांव निवासी 45 वर्षीय फुटबॉलर कजरा मुर्मू की खेल के दौरान हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, बीटीपीएस क्षेत्र के बजरंग क्लब नया बस्ती की ओर से आयोजित डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में हांसदा इलेवन और टुडू बीबीआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान खेल के बीच कजरा मुर्मू अचानक चोटिल हो गए।

घटना के बाद साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।
कजरा मुर्मू अपने क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय खिलाड़ी थे, जिनकी अचानक हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सूरज लाल सिंह, शेखर प्रजापति, उपमुखिया पंकज जैन, यूथ सेंटर होसिर से सनत प्रसाद, अजीत सहाय, विद्यानंद प्रसाद, पाचुलाल यादव, प्रवीण चंद, धीरज कुमार, मितभाषी प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, प्रवीण कुमार, विनोद तिवारी, चंद्रदीप नारायण देव, प्रमोद प्रसाद, राजकुमार रविदास, प्रकाश राम, प्रताप वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
![]()




