झारखंड समाचारट्रेंडिंगलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
Latehar News
नगर पंचायत व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम मैदान में

Views: 43
Read Time:1 Minute, 10 Second
लातेहार जिला मुख्यालय में शुक्रवार को नगर पंचायत लातेहार एवं जिला परिवहन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अवैध पार्किंग और सड़क किनारे यत्र-तत्र खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान छोटे-बड़े कुल 13 वाहनों पर ई-चालान के माध्यम से जुर्माना लगाया गया। प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

अभियान में नगर प्रबंधक, डीटीओ कार्यालय के प्रतिनिधि, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं फील्ड सुपरवाइजर शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![]()




