झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत लातेहार में फोर-वे सेग्रीगेशन अभियान, विद्यार्थियों को दी गई कचरा प्रबंधन की जानकारी

Latehar News

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

लातेहार संवाददाता।

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत नगर पंचायत लातेहार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को “फोर-वे सेग्रीगेशन – अब दो नहीं चार” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत बुनियादी स्कूल एवं चंदनडीह स्कूल में आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों को कचरे के सही प्रबंधन और पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि अब कचरे को केवल दो नहीं, बल्कि चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटना जरूरी है।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत लातेहार में फोर-वे सेग्रीगेशन अभियान, विद्यार्थियों को दी गई कचरा प्रबंधन की जानकारी

कार्यक्रम में लाल, काला, नीला (ब्लू) और हरा डस्टबिन के उपयोग के बारे में समझाया गया।

  • हरा डस्टबिन में गीला कचरा (जैविक अपशिष्ट)
  • नीला डस्टबिन में सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज आदि)
  • लाल डस्टबिन में खतरनाक/चिकित्सीय कचरा
  • काला डस्टबिन में अन्य अवशिष्ट कचरा डालने की जानकारी दी गई

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। साथ ही, कचरे के सही पृथक्करण से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Loading

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत लातेहार में फोर-वे सेग्रीगेशन अभियान, विद्यार्थियों को दी गई कचरा प्रबंधन की जानकारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button