ट्रेंडिंगट्रेंड्सबिहार
Trending

Patna:राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Patna News

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

पटना, 18 सितंबर 2026। बहादुरगढ़ (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

बक्सर के तैराक श्री बिजेन्द्र राय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। वहीं पटना के मुरारी मोहन शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया।

Patna:राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार और पेफी बिहार की ओर से बांकिपुर क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार तैराकी संघ की अध्यक्ष विभा कुमारी ने दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

समारोह में बिहार तैराकी संघ के उपाध्यक्ष नवेदेश्वर शुक्ला, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, निशिकान्त राय, पेफ़ी स्पोर्ट्स बिहार कोऑर्डिनेटर हरिमोहन सिंह, अशोक कुमार सहित कई खेल पदाधिकारी, खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Patna:राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button