गोमिया
Trending

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जागरण में भक्तिमय माहौल

Gomiya news

Views: 19
0 0
Read Time:3 Minute, 53 Second

गोमिया (बेरमो): गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म स्थित संतोषी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव के सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिन शनिवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जागरण में भक्तिमय माहौल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, सर्किल इंसपेक्टर अनील कश्यप, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर, डॉ. धीरेन्द्र करमाली, कथारा ओपी के पूर्व प्रभारी राजेश प्रजापति, बीटीपीएस के पूर्व थाना प्रभारी पिंकु यादव, गांधी नगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, यादव शक्ति संगठन बेरमो के अध्यक्ष राजकुमार यादव, समाजसेवी बबलू फांसेस, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, ललपनिया थाना प्रभारी जयप्रकाश रविदास, खलारी एसआई पाचुलाल यादव, सुबोध सिंह पवार एवं अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष प्रकाश लाल सिंह, उपाध्यक्ष सूरज लाल सिंह, आकाश लाल सिंह, सचिव मोहन मुरारी चौधरी, कोषाध्यक्ष मनबोध दे सहित अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया।

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जागरण में भक्तिमय माहौल

इसके पश्चात अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का दर्शन कर महाभोग ग्रहण किया। इस दौरान साड़म के प्रसिद्ध कलाकार श्याम आर्ट द्वारा निर्मित समिति के पूर्व संरक्षक सह अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवंगत माधव लाल सिंह की प्रतिमा को देखकर सभी भावुक हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर हेमंत दुबे एंड पार्टी के जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही दिवंगत माधव लाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।

रात्रि में आयोजित जागरण में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। खास आकर्षण उस समय देखने को मिला जब तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने कलाकारों के आग्रह पर भजन प्रस्तुत कर माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन अजीत नारायण प्रसाद ने किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Loading

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जागरण में भक्तिमय माहौल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button