ट्रेंड्सट्रेंडिंगलातेहार
Trending

कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर शक्तिखुटा डामर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय नृत्य की रही धूम

Latehar News

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

लातेहार (चंदवा):

चंदवा प्रखंड के शक्तिखुटा डामर में गुरुवार को कर्मा पर्व की पूर्व संध्या बड़े ही उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 6 पढ़ा—कीता, ऑन, सीकनी, सॉस, बरवाडी और चेतर के लोगों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देव सहाय उरांव तथा जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव उपस्थित रहे। वहीं शक्तिखुटा डामर के अध्यक्ष जागा उरांव, मुखिया पुष्पा देवी, सरना समिति चंदवा प्रखंड अध्यक्ष विमल उरांव, पंचायत समिति सदस्य लीलामणि एवं अनिता देवी, उप मुखिया मीना देवी, रविंद्र उरांव सहित आदिवासी सांस्कृतिक संगठन के सचिव जयराम उरांव, पढ़ा दीवान नवाहीर उरांव, कमलेश उरांव, रमेश उरांव, इंद्रदेव उरांव, बाबूलाल उरांव, राजनाथ उरांव, जुगेश्वर उरांव, दिलेश्वर उरांव, सहदेव उरांव और जवनी देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर शक्तिखुटा डामर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय नृत्य की रही धूम

इस मौके पर शक्तिखुटा के अध्यक्ष जागा उरांव ने बताया कि यहां एक आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से इसमें सहयोग करने और इसका लाभ उठाने की अपील की।

वहीं कार्यपालक अभियंता देव सहाय भगत ने कहा कि शक्ति खूटा के निर्माण में जो भी खर्च आएगा, उसे देने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने सभी से मिलकर समय पर निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की, ताकि यह केंद्र लोगों के लिए उपयोगी बन सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्सव का आनंद उठाया।

Loading

कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर शक्तिखुटा डामर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय नृत्य की रही धूम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button