पाकुड़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर :विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत माई भारत पोर्टल पर क्विज शुरूमें युवाओं के लिए सुनहरा अवसर :विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत माई भारत पोर्टल पर क्विज शुरू
pakud news

पाकुड़ संवाददाता।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “मेरा युवा भारत” पहल के तहत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकसित भारत क्विज को माई भारत पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।

15 से 29 वर्ष के युवा कर सकेंगे भागीदारी
जिला युवा अधिकारी रविंद्र मीना ने जानकारी दी कि इस क्विज प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि 30 सितंबर तक इस ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले सकते हैं।
प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक सामान्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपने विचारों, सोच और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है।
पाकुड़ के युवाओं से अधिक भागीदारी की अपील
जिला युवा अधिकारी ने पाकुड़ के युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है केवल सही मंच और अवसर का लाभ उठाने की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके भविष्य को नई दिशा दे सकता है और उन्हें जिला स्तर से राष्ट्रीय पहचान तक पहुंचा सकता है।
![]()





