झारखंड समाचारगुमलाघाघरास्थानीय समाचार
Trending

Gumla news:सांसो जंगराटोली में सांप के डसने से महिला की मौत,अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

घाघरा (गुमला) संवाददाता। घाघरा थाना क्षेत्र के सांसो जंगराटोली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अर्चना टोप्पो (महिला) को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। घटना के समय वह अपने पति सुखनाथ उरांव के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बैगन तोड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक महिला ने अपने पैर में तेज दर्द की शिकायत की और बताया कि उसे सांप ने काट लिया है।

Gumla news:सांसो जंगराटोली में सांप के डसने से महिला की मौत,अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिजनों ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद अर्चना टोप्पो को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति सुखनाथ उरांव ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गया था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।

इधर घटना की सूचना मिलने पर कुगांव पंचायत की मुखिया गीता कुमारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और अस्पतालों में एंटी-वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिल सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Loading

Gumla news:सांसो जंगराटोली में सांप के डसने से महिला की मौत,अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “Gumla news:सांसो जंगराटोली में सांप के डसने से महिला की मौत,अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button