झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

भवानीपुर में 15 दिनों से पानी में डूबे पंचायत सचिवालय और स्वास्थ्य केंद्र

आंगनवाड़ी केंद्र भी जलमग्न,ग्रामीणों को परेशानी; स्थायी जलनिकासी की मांग

Views: 30
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ सदर प्रखंड की भवानीपुर पंचायत में बारिश के कारण पिछले करीब 15 दिनों से पंचायत सचिवालय, आंगनवाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र जलमग्न हैं। भवानीपुर से फरसा जाने वाली सड़क के किनारे स्थित इन सरकारी भवनों तक पहुंचने वाले रास्ते में भी पानी जमा है। इसके कारण ग्रामीणों को पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

पंचायत सचिवालय में जरूरी कार्यों के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों के अलावा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने वाले मरीज और आंगनवाड़ी केंद्र जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण इन केंद्रों से जुड़े जरूरी काम फिलहाल वैकल्पिक स्थानों से किए जा रहे हैं।

भवानीपुर में 15 दिनों से पानी में डूबे पंचायत सचिवालय और स्वास्थ्य केंद्र

सड़क से नीचे बने भवनों पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी भवन सड़क के स्तर से काफी नीचे बनाए गए हैं। इस कारण बारिश का पानी भवनों के आसपास जमा होने के बाद अंदर तक पहुंच जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय पर्याप्त मिट्टी भरकर भवनों के परिसर को सड़क के स्तर से ऊंचा किया जाता तो जलजमाव की समस्या से बचा जा सकता था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भवनों के निर्माण और जलजमाव की स्थिति की जांच कराने के साथ स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था केवल अस्थायी है और बारिश के दौरान हर साल ऐसी समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।

शिकायत के बावजूद नहीं पहुंचे अधिकारी

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिनों से तीनों केंद्रों में पानी जमा है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस संबंध में अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ अरविंद बेदिया ने बताया कि पानी भरने के कारण पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े सभी जरूरी कार्य फिलहाल दूसरी जगह से किए जा रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button