झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

विद्या भारती झारखंड के सबसे तेज धावक बने यश राज

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के छात्र ने अंडर-17 में जीता स्वर्ण पदक, ज्योति कुमारी को कांस्य

Views: 12
1 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

लातेहार। गुमला के डीएसपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति, झारखंड के बैनर तले आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर लातेहार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के कक्षा नवम के छात्र यश राज ने अंडर-17 वर्ग की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्या भारती झारखंड के सबसे तेज धावक बने यश राज

यश राज ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्या भारती झारखंड के सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता की पात्रता भी हासिल कर ली है। यश की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं, विद्यालय की कक्षा सप्तम की छात्रा ज्योति कुमारी ने बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्या भारती झारखंड के सबसे तेज धावक बने यश राज

विद्यालय की इस उपलब्धि पर पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि ज्वाला तिवारी, विद्यालय समिति अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष प्रीति भारती, सुधांशु दुबे, दिनेश महलका, डॉ. एसके सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र प्रसाद, रविंद्र अग्रवाल एवं सुभाष कुमार, मातृ भारती अध्यक्ष रितु रानी पांडे, सचिव अनिता कुमारी समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button