झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीओ ने लिया जायजा

Sahibganj news

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

साहिबगंज: मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने बोआरीजोर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीओ ने लिया जायजा

एसडीओ ने मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, प्रपत्रों के संधारण समेत अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए।

एसडीओ ने जोर देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान करते हुए उनके दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Loading

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीओ ने लिया जायजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button