झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

गुमानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग,डीआरएम को भेजी हस्ताक्षर अभियान की प्रति

गुमानी में इंटरसिटी के ठहराव की मांग, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

बरहरवा। पाकुड़-बरहरवा रेलखंड पर स्थित गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग को लेकर नवझारखंड जनएकता संगठन का हस्ताक्षर अभियान जारी है। अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से प्राप्त हस्ताक्षरों की प्रति बुधवार को भारतीय डाक के माध्यम से हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भेजी गई।

गुमानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग,डीआरएम को भेजी हस्ताक्षर अभियान की प्रति

संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गुमानी रेलवे स्टेशन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, व्यापारी, कर्मचारी, किसान, मरीज और आम नागरिक शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए मालदा, हावड़ा और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं।

संगठन ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का गुमानी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग करते आ रहे हैं। इसी मांग को जनसमर्थन दिलाने के उद्देश्य से संगठन की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

गुमानी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग,डीआरएम को भेजी हस्ताक्षर अभियान की प्रति

पत्र के माध्यम से डीआरएम से गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव देने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि ट्रेन का ठहराव मिलने से गुमानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों तक जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button