उज्जैन में चमत्कार या विज्ञान की हार?170 साल पुरानी हनुमान जी की मूर्ति नहीं हिली, क्रेन भी फेल
दो दिन, कई प्रयास… प्रशासन बेबस! हनुमान जी की मूर्ति नहीं हिला पाए अधिकारी

उज्जैन (मध्य प्रदेश): सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासन और वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के तहत करीब 170 साल पुराने हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं निकला।
पिछले दो दिनों तक प्रशासन, इंजीनियरों और विशेषज्ञों की टीम ने भारी-भरकम मशीनों और क्रेनों की मदद से हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि तमाम प्रयासों के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से जरा भी नहीं हिली।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र प्रतिमा को फिलहाल टेंट से ढककर सुरक्षित रखा गया है। वहीं, मंदिर समिति और पुजारियों ने प्रशासन से लिखित गारंटी की मांग की है कि प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के ही स्थानांतरित किया जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे तकनीकी चुनौती मान रहे हैं।
अब प्रशासन ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुरातत्व विभाग की सलाह लेने का फैसला किया है, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना समाधान निकाला जा सके।
![]()




