झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

आजीविका ऑल कैडर ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने की मांग

2016-17 से ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे सेवाएं, कृषि से लेकर स्वास्थ्य और कौशल विकास तक निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

कोटालपोखर संवाददाता। झारखंड राज्य आजीविका ऑल कैडर संघ पलाश की ओर से रविवार को बरहरवा के इस्लामपुर में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ज्ञापन सौंपकर आजीविका ऑल कैडर के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की गई। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कैडर के सदस्य लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनके कार्यों के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है।

2016-17 से ग्रामीण क्षेत्रों में निभा रहे जिम्मेदारी

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2016-17 से ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका ऑल कैडर ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने तथा उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, सामाजिक विकास, नन-फार्म, फूलो-झानो, स्वास्थ्य एवं पोषण, बैंकिंग, बीमा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में भी उनकी सक्रिय भूमिका है।

आजीविका ऑल कैडर ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने की मांग

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी

आजीविका ऑल कैडर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही एमआईएस और लोकॉस में आंकड़ों की एंट्री समेत अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

संघ ने कहा कि व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने से कैडर के सदस्यों में निराशा है। उन्होंने सरकार से उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानदेय में उचित बढ़ोतरी करने की मांग की।

मांग पर हरसंभव सहयोग का भरोसा

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने संघ के प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आजीविका ऑल कैडर के कार्यों और उनकी समस्याओं को समझते हुए मानदेय बढ़ोतरी के मुद्दे पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button