स्थानीय समाचार

मिर्जाचौकी में 25 केवीए ट्रांसफार्मर से कॉयल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

निमगाछी किर्तिनियां के समीप घेराबंदी में लगा था ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग को दी गई सूचना

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

कोटालपोखर संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के निमगाछी किर्तिनियां के समीप रतन कुमार गुप्ता की घेराबंदी में पूर्व से बंद पड़े बिजली विभाग के 25 केवीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने महंगा विद्युत कॉयल चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतारकर उसमें लगे कॉयल निकालकर फरार हो गए।

रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व बिजली विभाग की ओर से उक्त स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। हालांकि, पिछले कई वर्षों से इस ट्रांसफार्मर से किसी प्रकार की विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही थी।

हाईटेंशन तार से जुड़ा था ट्रांसफार्मर

रतन गुप्ता के अनुसार, ट्रांसफार्मर पहले हाईटेंशन तार से जुड़ा हुआ था। कुछ महीने पहले बिजली विभाग के मिस्त्री ने हाईटेंशन तार काटकर ट्रांसफार्मर को विद्युत लाइन से अलग कर दिया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर उनकी जमीन की घेराबंदी में ही लगा हुआ था।

मिर्जाचौकी में 25 केवीए ट्रांसफार्मर से कॉयल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

नीचे उतारकर कॉयल किया चोरी

उन्होंने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा और उसमें लगे महंगे कॉयल को निकालकर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। ट्रांसफार्मर से कॉयल चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। विभाग से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए चोरों का पता लगाने की मांग की गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button