झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

इंसानियत फाउंडेशन ने चार जरूरतमंद मरीजों के लिए कराया रक्तदान

झारखंड के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल में भी रक्तदाताओं की सेवा जारी, परिजनों ने जताया आभार

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

पाकुड़ संवाददाता। इंसानियत फाउंडेशन पाकुड़ के सदस्य रक्तदान के क्षेत्र में लगातार निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से न सिर्फ झारखंड, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाताओं की व्यवस्था कर रक्तदान कराया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी असहाय जरूरतमंद की जान बचाना है।

इसी कड़ी में फाउंडेशन के प्रयास से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत चार मरीजों के लिए रक्तदान कराया गया। मंझलाडीह निवासी थैलेसीमिया पीड़ित आर्मीन खातून के लिए चांचकी निवासी अजमल शेख ने ए-पॉजिटिव रक्तदान किया। वहीं कोटलपोखर की राबियाना खातून के लिए जाहरुल शेख ने ओ-पॉजिटिव रक्त दिया।

इंसानियत फाउंडेशन ने चार जरूरतमंद मरीजों के लिए कराया रक्तदान

इसके अलावा संग्रामपुर निवासी साहिर शेख के लिए अहेदुर शेख ने ए-पॉजिटिव रक्तदान किया। वहीं तोड़ाई निवासी दीपू मुर्मू की पत्नी के लिए फरसा निवासी राजीबूल शेख ने एबी-पॉजिटिव रक्तदान कर मानवीय सेवा का परिचय दिया।

रक्त मिलने के बाद मरीजों के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों के इलाज में काफी मदद मिली।

मौके पर फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, रक्तदाता कर्मचारी पीयूष दास एवं नवीन कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आकर नियमित रक्तदान करने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button