सुदीप्त कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
पंकज मिश्रा ने बताया अपूरणीय क्षति

कोटालपोखर संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्पित कार्यकर्ता एवं राज्य के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके निधन पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पंकज मिश्रा ने बताया अपूरणीय क्षति
पंकज मिश्रा ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन हमेशा याद किया जाएगा।
संजय गोस्वामी ने जताया दुख
संजय गोस्वामी ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, समर्पित और जुझारू साथी को खो दिया है। संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
![]()





