स्थानीय समाचार
Trending

प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में गुरुजनों के सम्मान में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में गुरुजनों के सम्मान में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियांलातेहार। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों की चहल-पहल देखते ही बन रही थी। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने संयुक्त रूप से केक काटा। एक-दूसरे को केक खिलाकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर अभिभावक और शिक्षक उत्साहित नजर आए।

प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें संस्कार, अनुशासन और अच्छे व्यवहार की शिक्षा देना भी उतना ही जरूरी है। सहायक शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने कहा कि शिक्षा के बल पर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारकर समाज और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं।

शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने मेहनत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह पत्थर चोट सहकर मूर्ति का रूप लेता है, उसी तरह विद्यार्थी भी संघर्ष और परिश्रम से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।

मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुसमी देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी सहित अंजू देवी, रूबी देवी, शांति देवी, सीता देवी, मीना देवी, उषा देवी, चांदनी देवी समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button