झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

सीएसपी की छत का एलबेस्टर तोड़कर चोरी, 42 हजार रुपये नकद समेत दो मॉनिटर ले उड़े चोर

बरहरवा के लालमाटी की घटना, संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच; सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी

Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में चोरों ने छत का एलबेस्टर तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर सीएसपी के अंदर घुसकर करीब 42 हजार रुपये नकद के अलावा दो मॉनिटर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सीएसपी संचालक मोफ्कीर आलम ने बरहरवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

छत तोड़कर सीएसपी में घुसे चोर
सीएसपी संचालक मोफ्कीर आलम के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब वह केंद्र पहुंचे तो छत पर लगे एलबेस्टर टूटे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने छत के रास्ते सीएसपी के अंदर प्रवेश किया और सामान व नकदी चोरी कर ली।

सीएसपी की छत का एलबेस्टर तोड़कर चोरी, 42 हजार रुपये नकद समेत दो मॉनिटर ले उड़े चोर

नकदी और दो मॉनिटर चोरी
चोरों ने सीएसपी के अंदर रखे करीब 5 हजार रुपये नकद तथा 10 रुपये के सिक्कों के रूप में जमा लगभग 37 हजार रुपये की राशि चुरा ली। इसके अलावा दो मॉनिटर भी चोर अपने साथ ले गए। संचालक के अनुसार, चोरी गई नकदी और सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

 

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button