झारखंड समाचारअपराधपाकुड़
Trending

19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

राधानगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नाथ टोला की घटना, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Views: 65
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

कोटालपोखर संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नाथ टोला में गुरुवार को 19 वर्षीय युवक शिवा राय ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र नाथ टोला निवासी मुन्ना राय के पुत्र शिवा राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में फंदे से लटका मिला युवक

जानकारी के अनुसार, शिवा राय पिछले कुछ समय से पारिवारिक उलझन को लेकर परेशान था। गुरुवार को उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की नजर पड़ने के बाद तत्काल इसकी सूचना राधानगर थाना पुलिस को दी गई।

19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही एसआइ उपेंद्र प्रसाद, एएसआइ कान्हु मुर्मू सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं।

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

शिवा राय ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button