गोमिया
Trending

गोमिया में KYC कैंप में उमड़ी भीड़,अव्यवस्था से लोगों को परेशानी

अव्यवस्था से लोगों को परेशानी

Views: 34
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

गोमिया में KYC कैंप में उमड़ी भीड़,अव्यवस्था से लोगों को परेशानी

गोमिया (संवाददाता):
गोमिया प्रखंड के संतोषी माता मंदिर परिसर में कुलगो इंडेन गैस वितरक द्वारा आयोजित केवाईसी (KYC) कैंप में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप के शुरुआती दौर में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि हाल ही में जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को अवगत कराया था कि गोमिया और पेटरवार प्रखंड के हजारों गैस उपभोक्ता केवाईसी नहीं करा पाने के कारण गैस सिलेंडर से वंचित हैं। इस पर मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बोकारो को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद 2 सितंबर को इस कैंप का आयोजन किया गया।

गोमिया में KYC कैंप में उमड़ी भीड़,अव्यवस्था से लोगों को परेशानी

हालांकि, कैंप में लोगों की संख्या के अनुरूप व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई। विशेष रूप से केवल एक लैपटॉप ऑपरेटर होने के कारण प्रक्रिया काफी धीमी रही और शाम तक महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। कई लाभुकों का केवाईसी नहीं हो सका।

इस पर गैस वितरक कर्मियों ने आश्वासन दिया कि छूटे हुए लाभुकों के लिए 3 सितंबर को उसी स्थान पर पुनः कैंप लगाया जाएगा।

कैंप के दौरान उप मुखिया पंकज जैन, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, विष्णु लाल सिंह, पूर्व उप मुखिया विकास जैन, जेएमएम गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष बिक्रम दे, अशोक राम, राजेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे की पहल:
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भविष्य में हर दो-तीन पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से केवाईसी कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी उपभोक्ताओं का कार्य सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

Loading

गोमिया में KYC कैंप में उमड़ी भीड़,अव्यवस्था से लोगों को परेशानी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button