पाकुड़
Trending

मंगल दिवस पर बरहरवा में जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर मिली उम्मीद

समस्याओं के समाधान को लेकर मिली उम्मीद

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

मंगल दिवस पर बरहरवा में जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर मिली उम्मीद

बरहरवा। संवाददाता। मंगल दिवस के अवसर पर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने आवास योजना, पेंशन, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र तथा SIR से संबंधित समस्याओं सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों और लंबित मामलों को लेकर भी अपनी बात रखी।

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में समस्याओं के समाधान की पहल होते देख ग्रामीणों एवं आम नागरिकों में संतोष का माहौल देखने को मिला। लोगों ने समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने के लिए विधायक प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, रबीउल इस्लाम, नेहाल अख्तर, हीरालाल साहा, आफताब आलम समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

मंगल दिवस पर बरहरवा में जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर मिली उम्मीद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button