पाकुड़
Trending

पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट और जरूरी कागजात की हुई जांच

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी सख्त हिदायत, डिक्की की भी हुई जांच

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

पाकुड़ संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पाकुड़िया पुलिस ने रविवार शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देश पर थाना के सामने, सिद्धो-कान्हू चौक सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने दोपहिया वाहनों की जांच की। अभियान का नेतृत्व एएसआई महादेव चौधरी ने किया।

जांच के दौरान पुलिस जवानों ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, आरसी समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। इसके अलावा वाहनों की डिक्की भी खुलवाकर जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से बिना जरूरी कागजात और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप रहा।

पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट और जरूरी कागजात की हुई जांच

हेलमेट पहनने की दी हिदायत

अभियान के दौरान एएसआई महादेव चौधरी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठाने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। लापरवाही से वाहन चलाने पर न केवल चालक की बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

बिना कागजात वालों को दी चेतावनी

वाहन जांच के दौरान जिन चालकों के पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे, उन्हें चेतावनी दी गई। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के बाद ही वाहन चलाने की हिदायत देते हुए छोड़ा।

पुलिस ने बताया कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान जारी रखा जाएगा।

पाकुड़िया पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट का इस्तेमाल करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button