झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़
Trending

डांगापाड़ा पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पीडीएस डीलरों के बकाया भुगतान पर पहल

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

डांगापाड़ा पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पाकुड़, संवाददाता: लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को डांगापाड़ा पंचायत भवन पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने विद्युत, सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हिरणपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ने की मांग उठी
ग्रामीणों ने डांगापाड़ा गांव को हिरणपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ने की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक ने साहिबगंज विद्युत विभाग के एसी राजेश कुमार से बातचीत कर गांव को जल्द हिरणपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही जर्जर बिजली तारों को हटाकर कवर्ड वायर लगाने और डुमरिया व दराजमाठ में नए ट्रांसफार्मर लगाने का भी निर्देश दिया।

पीडीएस डीलरों के बकाया भुगतान पर पहल
पीडीएस डीलरों ने 10 माह से लंबित कमीशन भुगतान का मुद्दा उठाया। इस पर विधायक ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार से बातचीत कर दुर्गापूजा से पहले सभी बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

सड़क, नाली और डीप बोरिंग का आश्वासन
विधायक ने डांगापाड़ा चौक स्थित चांद भैरव प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, आदिवासी टोला में सड़क और नाली निर्माण, बिंदाडीह स्कूल में डीप बोरिंग तथा बाबूपुर में सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

खनिज कानून के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
विधायक हेमलाल मुर्मू ने केंद्र सरकार के नए खान-खनिज एवं विनियमन कानून का विरोध करते हुए कहा कि यह राज्य के अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक यह कानून वापस नहीं लिया गया तो 7 सितंबर को झामुमो द्वारा सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, रंजन कुमार साहा, पास्टर सोरेन, जब्बार अंसारी, जंतु सोरेन सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

डांगापाड़ा पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button