गोमियास्थानीय समाचार

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,भाईचारे की मिसाल बनी साड़म की परंपरा

हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ निकला भव्य जुलूस, समाज में दिया अमन और भाईचारे का संदेश

Views: 49
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,भाईचारे की मिसाल बनी साड़म की परंपरा

गोमिया प्रखंड अंतर्गत लालबांध साड़म क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों और गांवों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राय मोहल्ला साड़म, दलाल टोला, चट्टनियाबागी, पलानी, सूईयाडीह और होसिर समेत कई क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।

इस मौके पर लालबांध साड़म से लेकर होसिर के मुख्य पथ तक एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें गाजे-बाजे और धार्मिक नारों के बीच पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस में शामिल लोग पूरे रास्ते अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देते नजर आए।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,भाईचारे की मिसाल बनी साड़म की परंपरा

कार्यक्रम के दौरान संतोषी माता मंदिर साड़म परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह जी के चित्र पर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वर्गीय पूर्व मंत्री के परिवारजनों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच सिरनी का वितरण भी किया गया, जिसे लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

इस भव्य आयोजन में समाजसेवी सूरज लाल सिंह, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, भावी विधायक प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह, गोमिया वीडियो महादेव कुमार महतो, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी भजनलाल महतो, साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंसस विष्णु लाल सिंह, साड़म पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि असनुल अंसारी, पंसस खुर्शीद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा मोहन मुरारी चौधरी, बलराम पासवान, बबलू यादव, बासुदेव यादव, अजीत नारायण प्रसाद, राजेश भंडारी, अशोक राम, सरोज चंद्रवंशी, पतित पावन, मो. फैयाज़ अंसारी, मुर्तजा अंसारी, शेर मोहम्मद, अलीमुद्दीन, गुलजार, अब्दुल सत्तार, हलीम, इस्लाम, आबीद, मोकीम, दारा, महमूद, वारीस, रफीक अंसारी, साकीद, मिनाज, जाबीर, उस्मान अंसारी, इम्तियाज, हारून, अनवर अंसारी, मुमताज अंसारी, सैराज राय, कल्लू राय, जावेद, मो. बालेस्टर, वकील अहमद, सद्दाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

Loading

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,भाईचारे की मिसाल बनी साड़म की परंपरा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button