राजमहल: ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सबडहरा फाटक के पास हुआ हादसा
सबडहरा फाटक के पास देर रात हुआ हादसा, राजमहल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


कोटालपोखर संवाददाता/तीनपहाड़। मालदा रेल मंडल अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र के सबडहरा फाटक के पास शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा मदनशाही, दलाही कल्याणचक क्षेत्र के सबडहरा निवासी सूरत साहा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सूरत साहा सबडहरा फाटक के पास थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही साहिबगंज जीआरपी रेल थाना और राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
इसके बाद राजमहल थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
![]()





