खेलझारखंड समाचार
Trending

सुब्रतो कप में झारखंड की बेटियों का जलवा, बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश

संत पैट्रिक स्कूल गुमला की टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिखाया शानदार खेल, 24 अगस्त को CISCE से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

राँची। 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की टीम कर रही है।

टीम मैनेजर बिंदु कुजूर और कोच बिना केरकेट्टा के नेतृत्व में खेल रही झारखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। झारखंड की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने लगातार दो गोल किए। इसके बाद उषा कुमारी ने तीसरा गोल दागा, जबकि सबरनी कुमारी ने चौथा और पांचवां गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

सुब्रतो कप में झारखंड की बेटियों का जलवा, बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश

पूरे मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक रणनीति और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए बिहार की टीम पर दबाव बनाए रखा। शानदार जीत के बाद झारखंड की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 24 अगस्त को CISCE की टीम के साथ होगा।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और सेमीफाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल कौशल और जुझारूपन की सराहना की।

18 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देश-विदेश की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम सहित दिल्ली-NCR के विभिन्न मैदानों पर खेले जा रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button