उत्तर प्रदेश
Trending

उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026: यामानाशी की कंपनियां यूपी में करेंगी ₹600 करोड़ का निवेश

गवर्नर कोटारो नागासाकी की मौजूदगी में हुए विभिन्न MoU, जापान में रोजगार पाने वाले युवाओं को मिले प्रमाण-पत्र

Views: 28
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026: यामानाशी की कंपनियां यूपी में करेंगी ₹600 करोड़ का निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कार्य संस्कृति और विकास के संकल्प को जापान के सहयोग से नई गति देने के उद्देश्य से लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया। जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर श्री कोटारो नागासाकी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर जापान में रोजगार प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। सम्मेलन के दौरान यामानाशी प्रांत की एमएसएमई कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए ₹600 करोड़ के फंड की घोषणा की गई।

इस निवेश को उत्तर प्रदेश में जापानी उद्योगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया गया। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026: यामानाशी की कंपनियां यूपी में करेंगी ₹600 करोड़ का निवेश

सम्मेलन में उद्यमियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जापान का सहयोग उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और तेज करेगा। साथ ही, प्रदेश की पहचान, संस्कृति और कार्य संस्कृति को विकास के साथ जोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button