झारखंड समाचार
साहिबगंज के मंडरो में सड़क की बदहाली: खाट और बांस की डोली बनी ‘एंबुलेंस’, मरीज को 5 किमी पैदल ढोने को मजबूर ग्रामीण
अमडाबेडो से रानीडीह तक नहीं पहुंची सड़क, बीमार महिला को खाट पर ढोकर ले जाना पड़ा अस्पताल, ग्रामीणों में आक्रोश

Views: 40
Read Time:1 Minute, 12 Second
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत अमडाबेडो गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार महिला को खाट और बांस की डोली में 5 किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
मंडरो प्रखंड के अमडाबेडो गांव में सड़क की कमी के कारण आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीण खाट और बांस से बनी डोली का सहारा लेते हैं। हाल ही में एक बीमार महिला को 4–5 किलोमीटर तक इसी तरह पैदल ले जाया गया। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
![]()





