श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान

श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान
Views: 352
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान

श्रीनगर (आरएनएस ) श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई। यहां सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।गुलमर्ग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5 और पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 14.1, कारगिल में माइनस 10.2 और द्रास में माइनस 11.7 दर्ज किया गया।जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 6.6, बटोट में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री रहा।कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

Loading

श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment