सीआरपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने एक सुर में गाया वंदे मातरम्

सीआरपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने एक सुर में गाया वंदे मातरम्
Views: 2
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

सीआरपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने एक सुर में गाया वंदे मातरम्

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लातेहार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बुधवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से केंद्रीय विद्यालय परिसर में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया था। 11वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में विद्यार्थियों और जवानों ने पूरे अनुशासन के साथ राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और गीत की गूंज से सराबोर रहा।

कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह गीत आज भी लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना पैदा करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया। आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। जवानों और विद्यार्थियों की संयुक्त भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरण मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी पितबास पण्डा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप, निरीक्षक विश्वकर्मा समेत बटालियन के अधिकारी व जवान मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment