मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 8-9 अगस्त को विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 8-9 अगस्त को विशेष शिविर
Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए 8-9 अगस्त को विशेष शिविर

पलामू:- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पलामू जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसमें पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम-पता समेत अन्य विवरण में संशोधन तथा मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक बदलाव के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के पात्र नागरिकों से विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जिन भारतीय नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे शिविर में पहुंचकर फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और वे परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराना चाहते हैं, वे फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन की आवश्यकता होने पर भी फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

आवेदक संबंधित मतदान केंद्र पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से 8 और 9 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

विशेष शिविर को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों और BLO को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment