Views: 1
0 0
तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां

तेनुघाट। आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट की शिव शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के संबंध में नीलम प्रसाद, गौरी…

तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां
Read Time:2 Minute, 54 Second

तेनुघाट। आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट की शिव शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के संबंध में नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने बताया कि सावन हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। इस मौसम में खेत-खलिहान हरियाली से भर जाते हैं, जो अन्नदाता की समृद्धि और खुशहाली का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार से भी विशेष रूप से जुड़ा हुआ है।

तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां

महोत्सव में महिलाएं हरी चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और हरे रंग की साड़ियों में बेहद आकर्षक नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रिया सिन्हा ने सभी महिलाओं का स्वागत कर की। इसके बाद महिलाओं ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने शानदार नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं आंखों पर पट्टी बांधकर छोलनी से ताश के पत्ते उठाने का खेल आकर्षण का केंद्र रहा। म्यूजिकल चेयर समेत कई अन्य मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनूठे अंदाज से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

समिति की सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को बढ़ावा देने के साथ आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

मौके पर पूजा देवी, पल्लवी सिन्हा, ज्योति देवी, नंदिनी देवी, श्वेता सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, ममता सिन्हा, बॉबी कटरियार, शालिनी कुमारी, सोनी देवी, अनीता विश्वनाथन, अमिता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार सहित समिति की अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Loading

तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports