Views: 21
0 0
परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

लातेहार। सदर प्रखंड की परसही पंचायत स्थित परसही गांव में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक…

परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण
Read Time:4 Minute, 26 Second


परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

लातेहार। सदर प्रखंड की परसही पंचायत स्थित परसही गांव में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने कहा कि अब किसानों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही उन्हें नई तकनीक, उन्नत खेती के तरीके और पशुपालन से जुड़ी जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक प्रखंड में ऐसी कृषक पाठशालाएं स्थापित करना है, ताकि किसानों तक तकनीकी जानकारी आसानी से पहुंच सके।

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि परसही में प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से स्थानीय किसानों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। अब उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूसरे स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे किसानों के लिए लाभकारी पहल बताया।

परसही पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने कहा कि यह पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री और विधायक रामचन्द्र सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब पंचायत के किसानों को आधुनिक खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण अपने क्षेत्र में ही मिलेगा।

परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, अब गांव में ही मिलेगा खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण

विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि यह योजना पूरे प्रखंड के किसानों के लिए गर्व की बात है। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर खेती और पशुपालन को अधिक लाभकारी बना सकेंगे। वहीं प्रमुख परशुराम लोहरा ने कहा कि कृषि प्रधान देश में इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र हर पंचायत तक पहुंचने चाहिए, ताकि किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़ सकें।

युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि आज भी बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ना जरूरी है, ताकि खेती और पशुपालन केवल जीविकोपार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर आय का स्रोत बन सके।

पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ने किसानों से नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने की अपील की। पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से परसही ही नहीं, आसपास की पंचायतों के किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सकलदीप उरांव, अख्तर हुसैन, पिंटू सिंह, सुनील प्रसाद, अरुण यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, रौशन कुमार, सोनू यादव, साजिद अंसारी, धनंजय यादव, रंजय, सोहेल अंसारी, पंकज उरांव, मुनिप यादव, कुलदीप, चंदेश्वर यादव, बिंदेश्वर यादव, गुड्डू दुबे, नागेश्वर यादव, फिरु दुबे, दानिश, अक्षय, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed